Russia Ukraine War: 3 हजार अमेरिकी नागरिक यू्क्रेन के लिए उठाएंगे हथियार, रूसी सैनिकों से जारी जंग में लेंगे हिस्सा
अमेरिकी मीडिया वॉयस ऑफ अमेरिका की ओर से कहा गया है कि 3,000 अमेरिकी वॉलंटियर्स (3000 US volunteers) ने एक इंटरनेशनल बटालियन (International Battalion) में शामिल होगी.
Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस का हमला लगातार जारी है. यूक्रेनी नागरिक भी अपने देश के लिए हथियार उठा कर जंग में शामिल हो रहे हैं. वहीं अब अमेरिका के लोग भी इस जंग में आगे आ रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी मीडिया वॉयस ऑफ अमेरिका की ओर से कहा गया है कि 3,000 अमेरिकी वॉलंटियर्स (3000 US volunteers) ने एक इंटरनेशनल बटालियन (International Battalion) में शामिल होगी. दरअसल, वाशिंगटन में यूक्रेनी दूतावास के एक प्रतिनिधि ने बताया कि इन वॉलंटियर्स ने यूक्रेन की ओर से मांगी गई मदद के जवाब के तौर पर कहा है कि वह अब यूक्रेन की जंग में साथ देंगे.
अमेरिका ने रूसी सेना की यूक्रेन में कार्रवाईयों, मीडिया पर प्रतिबंध लगाने और टीवी प्रसारण अवरुद्ध करने पर रूस की कड़ी निंदा की है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बात की है. बाइडेन जंग की शुरुआत से ही यूक्रेन के पक्ष में हैं. इसके बाद भी उन्होंने यूक्रेन की मदद के लिए बड़े फैसले लिए हैं. साथ ही रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं.
Ukraine’s General Staff of the Armed Forces said those interested in fighting against Russia could apply by going to their Ukrainian embassy.
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) March 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2022 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

