China Accident: चीन में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, 22 घायल
चीन के जियांग्शी प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. नानचांग काउंटी दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं 22 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
China Accident: चीन के जियांग्शी प्रांत में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. नानचांग काउंटी दुर्घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. वहीं 22 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.
दुर्घटना की खबर सामने आने के लगभग 1 घंटे बाद, नानचांग काउंटी ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को यह कहते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, ‘क्षेत्र ‘धुंधले मौसम’ का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम है. सावधानी से ड्राइव करें. क्योंकि लो विजिबिलिटी आसानी से यातायात दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है.’
पिछले साल सितंबर में, दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत में एक बस के मोटरवे पर पलट जाने से 27 यात्रियों की मौत हो गई थी. बस इन सभी यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर लेकर जा रही थी, जिन्हें कोरोना के लक्षण थे या संक्रमित पाए गए थे.
"17 killed, 22 injured in road traffic accident in eastern China," reports AFP News Agency citing state media
— ANI (@ANI) January 8, 2023
A serious traffic accident in Nanchang county, East China's Jiangxi Province took place on Sun morning, killing 17 people and injuring 22 others. An investigation of the accident is underway, said local traffic police. pic.twitter.com/bwhDtQl8W1
— Global Times (@globaltimesnews) January 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2023 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

