Twitter Blue Subscription: आज से बदल जाएगा ट्विटर, DP बदलने पर चला जाएगा, ब्लू टिक, ट्वीट भी कर सकेंगे Edit
ट्विटर कंपनी का टेकओवर मस्क ने पिछले महीने कर लिया था. इसके बाद से वो लगातार इसको लेकर एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं.
Twitter Blue Subscription: ट्विटर एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. सोमवार को सर्विस री-लॉन्च होने के बाद यूजर्स पैसे देकर ब्लू टिक हासिल कर सकेंगे. यह सर्विस वेब पर $8 प्रति माह होगी, जबकि Apple IOS में साइन अप करने पर फीस $11 प्रति माह रखी गई है.
ट्विटर द्वारा इस बार यूजर्स के अकाउंट्स की समीक्षा और अच्छे से की जाएगी. वैरिफिकेशन के बाद यूजर्स को ब्लू टिक दिया जाएगा. यूजर्स को अपने ट्वीट्स के कंटेंट को एडिट करने का भी अधिकार मिल सकेगा. इसके अलावा 1080p वीडियो भी अपलोड कर सकेंगे. साथ ही लंबे ट्वीट भी किए जा सकेंगे.
अगर यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फोटो या नाम बदलते हैं तो उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और फिर से वैरिफिकेशन के बाद फिर से ब्लू टिक दिया जाएगा. ट्विटर कंपनी का टेकओवर मस्क ने पिछले महीने कर लिया था. इसके बाद से वो लगातार इसको लेकर एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं.
when you subscribe you’ll get Edit Tweet, 1080p video uploads, reader mode, and a blue checkmark (after your account has been reviewed)
— Twitter (@Twitter) December 10, 2022
thanks for your patience as we’ve worked to make Blue better – we’re excited and looking forward to sharing more with you soon!
— Twitter (@Twitter) December 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

