टेक

Chingari Layoff: शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

शार्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने 250 कर्मचारियों की टीम के लगभग 20 फीसदी यानी 50 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है.

Chingari Layoff: शॉर्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Layoffs Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

शार्ट वीडियो ऐप चिंगारी ने अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है. कंपनी ने 250 कर्मचारियों की टीम के लगभग 20 फीसदी यानी 50 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. यह छंटनी इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, ग्राहक सहायता, प्रोडक्ट सहित कुछ टीमों में हुई. बता दें कि चिंगारी के को-फाउंडर आदित्य कोठारी ने इस साल मई में कंपनी छोड़ दी थी.

चिंगारी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम चिंगारी के संगठनात्मक पुनर्गठन के एक हिस्से के रूप में 20 फीसदी की इन कर्मचारियों की कटौती की आवश्यकता पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं. ये हमारे प्रबंधन के लिए सबसे कठिन निर्णयों में से एक था और हम अपने कर्मचारियों पर इसके प्रभाव को समझते हैं."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).