Aditya L1 Launch Video: ISRO ने फिर रचा इतिहास, आदित्य एल1 सफलतापूर्वक लॉन्च
चंद्रयान-3 के बाद इसरो को बड़ी सफलत मिली है. इसरो के वैज्ञानिकों ने एक बार इतिहास रचते हुए आदित्य एल1 मिशन को सफलता पूर्व लांच किया गया. आदित्य एल1 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया
Aditya L1 Launch Video: चंद्रयान-3 के बाद इसरो को बड़ी सफलत मिली है. इसरो के वैज्ञानिकों ने एक बार इतिहास रचते हुए आदित्य एल1 मिशन को सफलता पूर्व लांच किया गया. आदित्य एल1 मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया. लांचिंग के समय वैज्ञानिकों के साथ कई बड़े नेता और अन्य लोग वहां पर मौजूद थे. आदित्य एल1 मिशन के लॉन्च के बाद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तालियां गडगडाने लगी. लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा. इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद Aditya-L1 बेहद अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा.
लॉन्च होने के बाद 16 दिनों तक आदित्य-L1 धरती के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. इस दौरान पांच ऑर्बिट मैन्यूवर होंगे, ताकि सही गति मिल सके. इसके बाद आदित्य-L1 का ट्रांस-लैरेंजियन 1 इंसर्शन (Trans-Lagrangian 1 Insertion - TLI) होगा. फिर यहां से उसकी 109 दिन की यात्रा शुरू होगी. जैसे ही आदित्य-L1 पर पहुंचेगा, वह वहां पर एक ऑर्बिट मैन्यूवर करेगा. ताकि L1 प्वाइंट के चारों तरफ चक्कर लगा सके. यह रॉकेट 145.62 फीट ऊंचा है. रॉकेट आदित्य-L1 को धरती की निचली कक्षा में छोड़ेगा. जिसकी पेरिजी 235 किलोमीटर और एपोजी 19,500 किलोमीटर होगी. पेरीजी यानी धरती से नजदीकी दूरी और एपोजी यानी अधिकतम दूरी.
Video:
#WATCH | Indian Space Research Organisation (ISRO) launches India's first solar mission, #AdityaL1 from Satish Dhawan Space Centre in Sriharikota, Andhra Pradesh.
Aditya L1 is carrying seven different payloads to have a detailed study of the Sun. pic.twitter.com/Eo5bzQi5SO
— ANI (@ANI) September 2, 2023
यहां देखें लाइव:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

