Google Layoffs: गूगल में छंटनी झेल चुके इंडियन ने बयां किया दर्द, कहा- पहले दिया स्टार परफॉर्मर अवार्ड, फिर नौकरी से निकाला
हर्ष विजयवर्गीय (Harsh Vijayvargiya) ने बताया कि उनकी छंटनी की खबर उन्हें ऑपरेशन सेंटर के द्वारा भेजे गए मेल के जरिए दी गई है. जब उन्हें छंटनी का मेल मिला तो वह हैरान रह गए हैं. क्योंकि उन्हें स्टार परफॉर्मर का अवार्ड मिला था.
Google Layoffs: गूगल ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की है. इस छंटनी के बाद LinkedIn पर कई कर्मचारी अपने दर्द को बयां किया है. ऐसे ही एक कर्मचारी हैं गूगल के हैदराबाद ऑफिस में काम करने वाले हर्ष विजयवर्गीय. हर्ष ने LinkedIn पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके हुए बताया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. गूगल ने जिन 12,000 कर्मचारियों की अभी छंटनी की है उनमें से एक हर्ष भी हैं. Google Layoff: गूगल ने की सफाई करने वाले 100 रोबोट की छंटनी.
हर्ष विजयवर्गीय (Harsh Vijayvargiya) ने बताया कि उनकी छंटनी की खबर उन्हें ऑपरेशन सेंटर के द्वारा भेजे गए मेल के जरिए दी गई है. जब उन्हें छंटनी का मेल मिला तो वह हैरान रह गए हैं. क्योंकि उन्हें स्टार परफॉर्मर का अवार्ड मिला था. ऐसे में लिंक्डइन पर उन्होंने सवाल पूछा है कि बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद भी उन्हें नौकरी से क्यों निकाल दिया गया है? और इसका कोई जवाब नहीं है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

