टेक

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अब X पर भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल; जानें कैसे

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार इसमें बदलाव कर रहे हैं. एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का नाम बदलकर पहले एक्स (X) कर दिया और अब वो इसके फीचर्स में लगातार बदलाव कर रहे हैं.

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अब X पर भी कर सकेंगे ऑडियो-वीडियो कॉल; जानें कैसे
Elon Musk | Photo: Wikimedia Commons

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क लगातार इसमें बदलाव कर रहे हैं. एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का नाम बदलकर पहले एक्स (X) कर दिया और अब वो इसके फीचर्स में लगातार बदलाव कर रहे हैं. एलन मस्क ने अब ऐलान किया है कि अब लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे. कहा जा रहा है कि नया फीचर iOS, Android, Mac और PC पर काम करेगा.

एलन मस्क एक पोस्ट में लिखा है कि जल्द ही X पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि एक्स की इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).