iPhone 16 Series: मुंबई के BKC स्थित Apple स्टोर से शख्स ने खरीदे 5 आईफोन, कहा, घर में सबको दूंगा गिफ्ट (Watch Video)
मुंबई के BKC स्थित कंपनी के स्टोर के बाहर एक ग्राहक ने बताया कि उसने iPhone 16 सीरीज के 5 मोबाइल खरीदे हैं, जिन्हें वह अपनी पत्नी और बच्चों को गिफ्ट करेगा.
iPhone 16 Series: एप्पल कंपनी ने आज से भारत में अपने iPhone 16 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है, जिसे खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. समाचार एजेंसी ANI द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई के BKC स्थित कंपनी के स्टोर पर iPhone 16 खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. इस दौरान एक ग्राहक ने बताया कि उसने iPhone 16 सीरीज के 5 मोबाइल खरीदे हैं, जिन्हें वह अपनी पत्नी और बच्चों को गिफ्ट करेगा. बता दें, iPhone 16 सीरीज के चार मॉडल उपलब्ध होंगे. Apple iPhone 16 की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है. iPhone 16 Plus आपको 89,900 रुपये में मिल जाएगा. अगर आप iPhone 16 Pro खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 1,19,900 रुपये का बजट तैयार करना होगा. इसके अलावा iPhone 16 Pro Max के लिए 1,44,900 रुपये का बजट बनाना होगा.
मुंबई के BKC स्थित Apple स्टोर से शख्स ने खरीदे 5 आईफोन
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के बीकेसी में कंपनी के स्टोर पर बड़ी संख्या में लोग आईफोन 16 खरीदने के लिए पहुंचे।
एक ग्राहक ने कहा, "मैंने 5 मोबाइल बीबी और बच्चों के लिए लिया है। यहां का सर्विस बहुत अच्छा है.." https://t.co/spxeNY4nFK pic.twitter.com/Uekf88MUVk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2024 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

