WPL Team Auction: महिला IPL टीम की हुई निलामी, अडानी और अंबानी ने भी खरीदी Team, BCCI भी हुआ मालामाल
सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद टीम के लिए लगी है, जो अडानी ग्रुप ने लगाई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई टीम को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है, यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है.
WPL Team Auction 2023: महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के पहले सीजन में पांच टीमें होंगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन सभी पांच टीमों को बेच दिया है, जिससे बोर्ड को काफी पैसा मिला है. बीसीसीआई को इन पांचों टीमों से 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट बताया है कि महिला आईपीएल का आधिकारिक नाम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) कर दिया गया है. पहले सीजन में मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली की टीम रहेगी.
सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद टीम के लिए लगी है, जो अडानी ग्रुप ने लगाई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई टीम को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है, यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है. BCCI ने महिला प्रीमियर लीग का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूर्नामेंट इसी साल 4 से 26 मार्च के बीच कराया जा सकता है.
- अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD, अहमदाबाद, 1289 करोड़ रु.
- इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD (रिलायंस ग्रुप), मुबंई, 912.99 करोड़
- रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD, बेंगलुरु, 901 करोड़
- जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट PVT. LTD, दिल्ली, 810 करोड़
- कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स PVT. LTD, लखनऊ, 757 करोड़
𝐁𝐂𝐂𝐈 𝐚𝐧𝐧𝐨𝐮𝐧𝐜𝐞𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐮𝐜𝐜𝐞𝐬𝐬𝐟𝐮𝐥 𝐛𝐢𝐝𝐝𝐞𝐫𝐬 𝐟𝐨𝐫 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐏𝐫𝐞𝐦𝐢𝐞𝐫 𝐋𝐞𝐚𝐠𝐮𝐞.
The combined bid valuation is INR 4669.99 Cr
A look at the Five franchises with ownership rights for #WPL pic.twitter.com/ryF7W1BvHH
— BCCI (@BCCI) January 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

