Sangeeta Phogat Wins Bronze Medal: पहलवान संगीता फोगाट ने जीता कांस्य पदक, ट्वीट कर बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया
महिला पहलवान संगीता फोगाट को बड़ी जीत मिली है. हंगरी रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत है. छह पहलवानों में से एक संगीता फोगाट ने शनिवार को यहां हंगरी रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में गैर-ओलंपिक 59 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता, जिसमें छह पहलवान शामिल थे. इस जीत के बाद पहलवान संगीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया हैं. संगीता फोगाट ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी के बधाई के संदेश मुझ तक पहुँच रहे हैं इस पल पर बहुत भावुक हूँ. आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया. यह मेडल सिर्फ़ मेरा नहीं है. सब आप सभी का मेडल है. मैं इस मेडल को दुनिया की उन सभी संघर्षशील महिलाओं को समर्पित करती हूँ जो महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों के ख़िलाफ़ संघर्षरत हैं.
आप सभी के बधाई के संदेश मुझ तक पहुँच रहे हैं इस पल पर बहुत भावुक हूँ।
आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया। यह मेडल सिर्फ़ मेरा नहीं है। सब आप सभी का मेडल है
मैं इस मेडल को दुनिया की उन सभी संघर्षशील महिलाओं को समर्पित करती हूँ जो महिलाओं के विरुद्ध हुए अपराधों के ख़िलाफ़ संघर्षरत हैं।… pic.twitter.com/FyJnqhaHVZ
— Sangeeta Phogat (@sangeeta_phogat) July 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

