खेल

Preethi Pal Claims Bronze Medal: दूसरे दिन ही भारत को झोली में आया तीसरा मेडल, अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल के बाद प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज

पेरिस पैरालंपिक का आज दूसरा दिन हैं. भारत के लिए पहला दिन काफी अच्छा रहा. महिला और पुरुष सहित कुल 8 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने पहले मुकाबले जीते. इसी तरह दूसरे दिन भी भारतीय एथलीट्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थीं और ऐसा ही हुआ. पेरिस पैरालंपिक में दूसरे दिन भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल आ गया है.

Preethi Pal Claims Bronze Medal: दूसरे दिन ही भारत को झोली में आया तीसरा मेडल, अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल के बाद प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज
प्रीती पाल (Photo Credits: Twitter)

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक का आज दूसरा दिन हैं. भारत के लिए पहला दिन काफी अच्छा रहा. महिला और पुरुष सहित कुल 8 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपने पहले मुकाबले जीते. इसी तरह दूसरे दिन भी भारतीय एथलीट्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थीं और ऐसा ही हुआ. पेरिस पैरालंपिक में दूसरे दिन भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल आ गया है. भारत की अवनी लेखरा ने 10 मीटर महिला एयर पिस्टल सिंगल में गोल्ड मेडल जीता है. इसके अलावा मोना अग्रवाल ने भारत को दूसरा मेडल दिलाया. मोना अग्रवाल 10 मीटर महिला एयर पिस्टल सिंगल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल के बाद अब प्रीती पाल ने ट्रैक इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया हैं. दूसरे दिन ही भारत की झोली में ये तीसरा मेडल आ गया हैं. प्रीति महिलाओं की 100 मीटर टी35 श्रेणी में 14.21 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ तीसरे नंबर पर रहीं.

प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).