Praveen Kumar Wins Gold Medal: प्रवीण कुमार ने रचा इतिहास! पेरिस पैरालिंपिक के मेंस हाई जम्प टी64 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल, नया एशियाई रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
6 सितंबर(शुक्रवार) को प्रवीण कुमार(Praveen Kumar) ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 के मेंस हाई जंप टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. पैरा-एथलीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.03 मीटर की छलांग लगाई.
- Read in
- हिंदी
Paris Paralympics 2024: 6 सितंबर(शुक्रवार) को प्रवीण कुमार(Praveen Kumar) ने पेरिस पैरालिंपिक 2024 के मेंस हाई जंप टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. पैरा-एथलीट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.03 मीटर की छलांग लगाई. फिर अपने अगले प्रयासों में 2.06 मीटर और 2.08 मीटर की छलांग लगाई. उन्होंने 2.08 मीटर का निशान भी पार किया जो एक नया लोकल रिकॉर्ड भी है. यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी था. प्रवीण कुमार ने 2020 टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीता और इस बार अपने पदक का रंग भी अपग्रेड किया है. इससे पहले शरद कुमार और मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों की हाई जंप टी63 स्पर्धा में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते थे. इसके साथ ही पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत का पदक अभियान जारी रहा और देश ने 26वां पदक जीता हैं.
प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड मेडल
India's Praveen Kumar wins gold medal in men's high jump event at Paris Paralympics with Asian record effort of 2.08
— Press Trust of India (@PTI_News) September 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

