खेल

PM Modi Host Medal Winners: पीएम मोदी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात, भारत को मिले हैं कुल 61 मेडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने आवास पर राष्ट्रमंडल खेल के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे. इस बार भारत के खाते में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल आए हैं. मेडल टैली में भारत इस बार चौथे नंबर पर रहा है.

PM Modi Host Medal Winners: पीएम मोदी आज कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात, भारत को मिले हैं कुल 61 मेडल
(फाइल फोटो) Photo Credit: Twitter

PM Modi With Athletes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2022) के सभी पदक विजेताओं की मेजबानी करेंगे. बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के एथलीट कुल 61 मेडल अपने नाम करने में सफल रहे.

भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सबसे ज्यादा पदक रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग में जीते. भारत 18वीं बार इन खेलों में हिस्सा ले रहा था और इसमें कुल 104 पुरुष और 103 महिलाओं ने हिस्सा लिया. भारत के लिए पुरुषों ने 35 और महिलाओं ने 26 मेडल अपने नाम किए. कुश्ती में भारत ने कुल 12 पदक अपने नाम किए. इस खेल में भारतीय पहलवानों ने 6 गोल्ड एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते.

पीएम ने खिलाड़ियों के बर्मिंघम रवाना होने से पहले उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि जब खिलाड़ी सीडब्ल्यूजी से लौटकर आएंगे तो वह उनसे मिलने के लिए समय निकालेंगे. अब पीएम अपना वादा निभाने वाले हैं.

Commonwealth Games 2022 में भारत के पदक विजेता एथलीट 

1. संकेत महादेव- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55KG)

2. गुरुराजा- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 61 KG)

3. मीराबाई चानू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49 KG)

4. बिंदियारानी देवी- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)

5. जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG)

6. अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG)

7. सुशीला देवी- सिल्वर मेडल (जूडो 48 KG)

8. विजय कुमार यादव- ब्रॉन्ज मेडल (जूडो 60 KG)

9. हरजिंदर कौर- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 71 KG)

10. वूमेन टीम- गोल्ड मेडल (लॉन बॉल्स)

11. पुरुष टीम- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)

12. विकास ठाकुर- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 96 KG)

13. मिक्स्ड बैडमिंटन टीम- सिल्वर मेडल

14. तूलिका मान ने जूडो में सिल्वर मेडल 78+ किग्रा

15. सौरव घोषाल ने स्क्वैश में ब्रॉन्ज मेडल जीता

16. लवप्रीत सिंह ने 109 किग्रा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता

17. तेजस्विन शंकर - कांस्य पदक (ऊंची कूद)

18. गुरदीप सिंह - कांस्य पदक (वेटलिफ्टिंग)

19. मुरली श्रीशंकर - रजत पदक (लंबी कूद)

20. सुधीर - गोल्ड मेडल (पैरा पावरलिफ्टिंग)

21.बजरंग पुनिया पुरुषों की 65 किग्रा कुश्ती में - गोल्ड मेडल

22.अंशु मलिक महिलाओं की 57 किग्रा कुश्ती- सिल्वर मेडल

23.साक्षी मलिक महिलाओं की फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में- गोल्ड मेडल

24. दीपक पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा कुश्ती में- गोल्ड मेडल

25. मोहित ग्रेवाल- बॉन्ज मेडल  (कुश्ती)

26. दिव्या काकरान- बॉन्ज मेडल (कुश्ती)

27. प्रियंका गोस्वामी- सिल्वर मेडल (10 किमी वॉक)

28. अविनाश साबले- सिल्वर मेडल (स्टीपलचेज)

29. पुरुष टीम- सिल्वर मेडल (लॉन बॉल्स)

30. जैस्मीन लैंबोरिया- ब्रॉन्ज मेडल (बॉक्सिंग)

31.पूजा गहलोत- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती 50 KG)

32. रवि कुमार दहिया- गोल्ड मेडल (कुश्ती 57KG)

33. विनेश फोगाट- गोल्ड मेडल ( कुश्ती 53 KG)

34. नवीन- गोल्ड मेडल (कुश्ती 74 KG)

35. पूजा सिहाग- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती)

36. मोहम्मद हुसामुद्दीन- ब्रॉन्ज मेडल (बॉक्सिंग)

37. दीपक नेहरा- ब्रॉन्ज मेडल (कुश्ती 97 KG)

38. सोनलबेन पटेल- ब्रॉन्ज मेडल (पैरा टेबल टेनिस)

39. रोहित टोकस- ब्रॉन्ज मेडल (बॉक्सिंग)

40. भाविना पटेल- गोल्ड मेडल (पैरा टेबल टेनिस)

41. भारतीय महिला टीम- ब्रॉन्ज मेडल (हॉकी)

42. नीतू घंघस- गोल्ड मेडल बॉक्सिंग)

43. अमित पंघल- गोल्ड मेडल (बॉक्सिंग)

44. संदीप कुमार- ब्रॉन्ज मेडल (10 किमी पैदल वॉक)

45. एल्डहॉस पॉल- गोल्ड मेडल (त्रिपल जंप)

46. अब्दुल्ला अबुबकर- सिल्वर मेडल (त्रिपल जंप)

47. अन्नू रानी- ब्रॉन्ज मेडल (जैवलिन थ्रो)

48. निकहत जरीन- गोल्ड मेडल (बॉक्सिंग)

49. अचंत और जी. साथियान- सिल्वर मेडल (टेबल टेनिस)

50. सौरव और दीपिका पल्लीकल- ब्रॉन्ज मेडल (स्कवॉश)

51. किदांबी श्रीकांत- ब्रॉन्ज मेडल (बैडमिंटन)

52. महिला टीम- सिल्वर मेडल (क्रिकेट)

53. गायत्री और त्रिशा जॉली- ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)

54. अचंत और श्रीजा अकुला- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)

55. सागर अहलावत- सिल्वर मेडल (बॉक्सिंग

56. पीवी सिंधु, गोल्ड मेडल (बैडमिंटन)

57. लक्ष्य सेन गोल्ड मेडल (बैडमिंटन)

58. सात्विक और चिराग- गोल्ड मेडल (बैडमिंटन)

59. अचंत शरत कमल- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस)

60. मेंस हॉकी टीम (सिल्वर मेडल)

61. जीसाथियान (टेबल टेनिस) ब्रॉन्ज मेडल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).