FIH Hockey Men's WC 2023: आगामी हॉकी विश्व कप के लिए भुवनेश्वर पहुंची भारतीय टीम, जानें कब और किसके साथ खेलेगी पहला मैच
मेजबान टीम अपने सफर की शुरुआत 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसका सामना 15 जनवरी को इंग्लैंड और 19 जनवरी को वेल्स से होगा. भारतीय टीम इस संस्करण के एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में ट्रॉफी की दावेदार है
- Read in
- हिंदी
भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले भुवनेश्वर पहुंच गई है. भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है. मेजबान टीम अपने सफर की शुरुआत 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसका सामना 15 जनवरी को इंग्लैंड और 19 जनवरी को वेल्स से होगा. भारतीय टीम इस संस्करण के एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में ट्रॉफी की दावेदार है और उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर भारत को ट्रॉफी जीतकर नए साल की तोहफा देंगे.
ट्वीट देखें:
Here they come!
Indian Men's Hockey team arrive in #Bhubaneswar for upcoming #HWC2023. #OdishaForHockey #IndiaKaGame #HockeyComesHome #HockeyWorldCup2023 pic.twitter.com/Mw4OPFY9mX
— Odisha Sports (@sports_odisha) December 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2022 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

