FIH Hockey Men's WC 2023: आगामी हॉकी विश्व कप के लिए भुवनेश्वर पहुंची भारतीय टीम, जानें कब और किसके साथ खेलेगी पहला मैच
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ( Photo Credit: Twitter)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले भुवनेश्वर पहुंच गई है. भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है. मेजबान टीम अपने सफर की शुरुआत 13 जनवरी को स्पेन के खिलाफ करेगी. इसके बाद उसका सामना 15 जनवरी को इंग्लैंड और 19 जनवरी को वेल्स से होगा. भारतीय टीम इस संस्करण के एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में ट्रॉफी की दावेदार है और उम्मीद है कि घरेलू मैदान पर भारत को ट्रॉफी जीतकर नए साल की तोहफा देंगे.

ट्वीट देखें: