खेल

India Secures First Medal At Asian Games 2023: 19वें एशियाई खेलों में भारत ने हासिल किया पहला पदक, महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता रजत पदक

24 सितंबर को चल रहे 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल करके भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत की है.

India Secures First Medal At Asian Games 2023: 19वें एशियाई खेलों में भारत ने हासिल किया पहला पदक, महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता रजत पदक
रमिता जिंदल, मेहुली घोष और आशी चौकसे (Photo Credit: X)

India Secures First Medal At Asian Games 2023: 24 सितंबर को चल रहे 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल करके भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत की है. इस दौरान 19वें एशियाई खेलों में भारत ने अपना पहला पदक जीता, बता दें की रमिता जिंदल, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में 1886 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जिसमें रमिता 631.9, मेहुली 630.8 और आशी 623.3 के साथ समाप्त हुई. घोष, रमिता और आशी चौकसे10 एम एयर राइफल टीम स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही जबकि मेहुली और रमिता क्रमशः दूसरे और 5वें स्थान पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वहीं आशी (623.3) 29वें स्थान पर रहीं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).