IND Beat AUS, Paris Olympics 2024: हॉकी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया; ओलंपिक में पहली बार कंगारुओं को दी शिकस्त
खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का आज सातवां दिन है. अब तक भारत के खाते में कुल 3 मेडल आ चुके हैं. तीनों ही मेडल शूटिंग में मिले है. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. पूल-बी के मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया हैं.
Paris Olympic 2024 Day 7: खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक 2024 का आज सातवां दिन है. अब तक भारत के खाते में कुल 3 मेडल आ चुके हैं. तीनों ही मेडल शूटिंग में मिले है. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है. पूल-बी के मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया हैं. साल 1972 के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक खेलों में हराया है. भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक ने 1 गोल और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे. ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस क्रेग और ब्लेक गोवर्स ने गोल किया.
This is a feat that Indian Hockey has not seen in years ⚡️
🏑First ever Olympic win on turf era over Australia
🏑 Only 4th win in Olympics against Australia, coming after 52 years #Paris2024 #Olympics pic.twitter.com/FehrZLzebg
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

