Messi Takes Argentina Team Off The Field: ब्राज़ील और अर्जेंटीना के प्रशंसकों के बीच झड़प, अपनी टीम को मैदान से बहार ले गए लियोनेल मेस्सी, देखें वीडियो
ब्राज़ील और अर्जेंटीना के प्रशंसकों के बीच विवाद के बाद लियोनेल मेस्सी ने मैदान से बाहर अपनी टीम का नेतृत्व किया. जिसके कारण माराकाना स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर में 27 मिनट की देरी हुई.
Messi Takes Argentina Team Off The Field: ब्राज़ील और अर्जेंटीना के प्रशंसकों के बीच विवाद के बाद लियोनेल मेस्सी ने मैदान से बाहर अपनी टीम का नेतृत्व किया. जिसके कारण माराकाना स्टेडियम में दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर में 27 मिनट की देरी हुई. वहीं अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने लॉकर रूम में जाने से पहले स्टैंड में मौजूद प्रशंसकों से शांत रहने के लिए कहा. अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज पुलिस से हिंसा रोकने के लिए कहने के लिए अर्जेंटीना के प्रशंसकों के सामने एक रेलिंग की ओर दौड़े.
इस बीच इस विवाद की गई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. अर्जेंटीना ने ब्राज़ील के अधिकारियों से कहा कि वे स्थिति शांत होने के बाद ही मैदान पर लौटेंगे. वे लॉकर रूम में 22 मिनट के बाद लौटे, और खेल शुरू होने से पहले कई मिनट तक वार्मअप किया. फिर उसके बाद टाइट सुरक्षा के बीच मैच शुरू हुआ. बता दें की अर्जेंटीना पांच मैचों में 12 अंकों के साथ दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग में सबसे आगे है. ब्राजील पांचवें स्थान पर है. 10-टीम राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता में दोनों टीमें अपने पिछले गेम हार गईं थी. सोशल मीडिया कई वीडियो खूब वायरल हो रही है. नीचे आप देख सकतें हैं.
देखें वीडियो:
Selvageria no Maracanã #brasil #argentina pic.twitter.com/Azz8RKE47p
— Igor Rodrigues (@_igorrodrigues) November 22, 2023
🚨 Lionel Messi and the Argentina team walking towards the Argentina fans that are getting hit by security.pic.twitter.com/l6V7BAneyM
— Roy Nemer (@RoyNemer) November 22, 2023
🚨 Lionel Messi waving no as he and Argentina leave the pitch.pic.twitter.com/aKxvgDRV7Q
— Roy Nemer (@RoyNemer) November 22, 2023
Lionel Messi and the Argentina national team.pic.twitter.com/Le9oJsZ61Y— Roy Nemer (@RoyNemer) November 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

