Lionel Messi: अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी ने पूरी वर्ल्ड कप टीम को गिफ्ट किए गोल्ड के आईफोन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो
अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप विजेता स्टार लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के हर सदस्य और सहयोगी स्टाफ को गोल्ड का आईफोन गिफ्ट किया हैं. कतर में वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस पर अर्जेंटीना ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के हर आई फोन की कीमत लगभग 1.73 करोड़ रुपये है. हर फोन पर खिलाड़ी का नाम, जर्सी नंबर और अर्जेंटीना का लोगो बना हुआ है.
अर्जेंटीना के फीफा वर्ल्ड कप विजेता स्टार लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के हर सदस्य और सहयोगी स्टाफ को गोल्ड का आईफोन गिफ्ट किया हैं. कतर में वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस पर अर्जेंटीना ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के हर आई फोन की कीमत लगभग 1.73 करोड़ रुपये है. हर फोन पर खिलाड़ी का नाम, जर्सी नंबर और अर्जेंटीना का लोगो बना हुआ है. सोशल मीडिया पर फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं. बताया जाता है कि लियोनेल मेसी अपने सबसे गौरवपूर्ण क्षण का जश्न मनाने के लिए कुछ विशेष और शानदार करना चाहते थे. उन्होंने उद्यमी बेन ल्योंस से संपर्क किया और दोनों ने मिलकर एक डिजाइन तैयार की. आईडिजाइन गोल्ड के सीईओ बेन ल्योन्स ने बताया कि लियोनेल आइडिजाइन गोल्ड के सबसे वफादार ग्राहकों में से एक है. मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के कुछ महीने बाद हमसे संपर्क किया. मैंने सुझाव दिया कि उनके नाम के साथ सोने के आईफ़ोन हों और उन्हें यह आईडिया पसंद आया.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

