Dhoni New Car: देर रात नई कार से इन 2 खिलाड़ियों को के साथ रांची में सैर पर निकले धोनी- देखें Video

धोनी अपनी नई कार में चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथियों रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ घूमने निकले थे. धोनी अब आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे.

हम सभी बखूबी जानते है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास कई सुपर-बाइक, विंटेज और लक्ज़री कारें भी हैं, जिन्हें लेकर वह समय-समय पर घुमाने निकल जाते हैं. धोनी ने हाल ही में KIA की नई EV6, पांच सीटर इलेक्ट्रिक SUV कार खरीदी है. जिसकी कीमत लगभग 59.95 से 64.95 लाख रुपये के बीच है. वह इसी कार से टहलने निकले थे. जिसका एक वीडियो ट्विटर पर काफ़ी वायरल हो रहा है. यह वीडियो रांची का है. धोनी अपनी नई कार में चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथियों रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ घूमने निकले थे. धोनी अब आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते नजर आएंगे.

विडियो देखें:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now