क्रिकेट

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा के सरनेम हटाने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, जानें पर्सनल लाइफ को लेकर क्या कहा

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदला था. उन्होंने अपने नाम के आगे से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था.

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा के सरनेम हटाने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, जानें पर्सनल लाइफ को लेकर क्या कहा

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: टीम इंडिया के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जितने कयास लगाए जा रहे हैं, उसपर चुप्पी तोड़ दी है. सोशल मीडिया पर अटकलें चल रही हैं कि युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है. अब युजवेंद्र चहल ने एक पोस्ट शेयर कर सभी से किसी भी तरह के कयास पर विश्वास ना करने की अपील की है.

गुरुवार को युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा. ‘सभी से एक विनती है कि हमारी रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास ना करें. कृपया इसे तुरंत बंद कर दें.’ इसी के साथ युजवेंद्र चहल ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की.

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाम बदला था. उन्होंने अपने नाम के आगे से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया था. इसके बाद युजवेंद्र चहल का भी एक पोस्ट सामने आया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक नई ज़िंदगी की शुरुआत हो रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).