Yashasvi Jaiswal Hits Anderson For Hat-Trick Of Sixes: यशस्वी जयसवाल ने जेम्स एंडरसन का तोड़ा गुरूर, लगाए तीन लगातार छक्के; देखें वीडियो
यशस्वी जयसवाल ने भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2024 के चौथे दिन जेम्स एंडरसन पर लगातार तीन छक्के लगाकर दुनिया को दिखा दिया कि वह क्या करने में सक्षम हैं. दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 85वें ओवर में जेम्स एंडरसन की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद जबरदस्त छक्का लगाया.
Yashasvi Jaiswal Hits James Anderson for Three Consecutive Six: यशस्वी जयसवाल ने भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2024 के चौथे दिन जेम्स एंडरसन पर लगातार तीन छक्के लगाकर दुनिया को दिखा दिया कि वह क्या करने में सक्षम हैं. दरअसल, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 85वें ओवर में जेम्स एंडरसन की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया. इनमें से पहला छक्का तब लगा जब जयसवाल ने फुल टॉस को डीप स्क्वायर लेग पर स्वीप किया. इसके बाद उन्होंने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लॉफ्टेड ड्राइव लगाकर दूसरा छक्का जड़ा, जबकि तीसरा छक्का सीधा एंडरसन के सर के ऊपर लगा दिया. जयसवाल अब तक टेस्ट सीरीज में बहुत प्रभावशाली रहे हैं. बता दें की यशस्वी जयसवाल ने 236 गेंदों में 214 रन बनाए. जिसमें 12 छक्के और 14 चौके शामिल. टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 557 रनों का लक्ष्य दिया.
देखें वीडियो:
𝙃𝙖𝙩-𝙩𝙧𝙞𝙘𝙠 𝙤𝙛 𝙎𝙄𝙓𝙀𝙎! 🔥 🔥
Yashasvi Jaiswal is smacking 'em all around the park! 💥💥💥
Follow the match ▶️ https://t.co/FM0hVG5pje#TeamIndia | #INDvENG | @ybj_19 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/OjJjt8bOsx
— BCCI (@BCCI) February 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2024 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

