WPL 2023: गुजरात जाएंट्स ने महिला प्रीमियर लीग की जर्सी से उठाया पर्दा, मुंबई इंडियंस से खेलेगी पहला मुकाबला
4 मार्च से शुरू होने वाली महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की तैयारी जारी है. पहले सीजन को दमदार और धमाकेदार बनाने के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. टूर्नामेंट के शुरु होने के कुछ दिन पहले गुजरात जाएंट्स ने आज अपनी जर्सी रिवील कर दी है.
4 मार्च से शुरू होने वाली महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की तैयारी जारी है. पहले सीजन को दमदार और धमाकेदार बनाने के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. टूर्नामेंट के शुरु होने के कुछ दिन पहले गुजरात जाएंट्स ने आज अपनी जर्सी रिवील कर दी है. टीम ने वीडियो शेयर कर जर्सी से पर्दा उठाया है. फ्रेंचाइजी ने अपनी जर्सी को सबके सामने रखते हुए एक खास वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. गुजरात की जर्सी पीले रंग की है. वहीं इसके टी-शर्ट पर दहाड़ते हुए शेर की तस्वीर नजर आ रही है. गुजरात की यह जर्सी फैंस को काफी पसंद आ रही है. पहले सीजन का ओपनिंग मैच गुजरात और मुंबई के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.
? ????????? ?
Presenting to you, our jersey for the inaugural @wplt20 season. The glorious jersey depicts the passion & enthusiasm of our lionesses who are set to give it their all in the first ever season! ???
[1/2] pic.twitter.com/zC5951U4jB
— Gujarat Giants (@GujaratGiants) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

