क्रिकेट

WI vs SA 2nd T20 2024: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हराया, रोस्टन चेज़ ने खेली ताबड़तोड़ पारी

वेस्टइंडीज सबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैका में खेले गए दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है.

WI vs SA 2nd T20 2024: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हराया, रोस्टन चेज़ ने खेली ताबड़तोड़ पारी
WI vs SA (Photo Credit: @ProteasMenCSA)

WI vs SA 2nd T20 2024: वेस्टइंडीज सबीना पार्क, किंग्स्टन, जमैका में खेले गए दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज़ ने 38 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. वहीं साउथ अफ्रीकाकी तरफ से लुंगी एंगीडी नकाबा पीटर और एंडिले फेहलुकवायो ने 2-2 विकेट चटकाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी साउथ अफ्रीका की शुरुवात शानदार हुई. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 41(17) और रीज़ा हेंड्रिक्स 34(18) ने साउथ अफ्रीका ताबड़तोड़ शुरुवात दी. हालांकि इनके और कोई बल्लेबाज नहीं चला. अंत में वेस्टइंडीज ने 16 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).