Hayley Matthews Features in Men’s Club Match: वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने खेला पुरुषों का क्लब मैच, जड़ दिया तूफानी अर्धशतक, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम(West Indies Women's Cricket Team) की कप्तान हेली मैथ्यूज ने हाल ही में बारबाडोस में पुरुषों के क्लब मैच में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. यह मुकाबला बारबाडोस क्रिकेट एसोसिएशन की एलीट डिवीजन लीग के तहत तीन दिवसीय फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें हेली मैथ्यूज ने ईएसए फील्ड पिकविक टीम की ओर से सिग्नियाग्लोब फाइनेंशियल बीसीए यूथ के खिलाफ मैदान में कदम रखा.
Hayley Matthews Features in Men’s Club Match: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम(West Indies Women's Cricket Team) की कप्तान हेली मैथ्यूज ने हाल ही में बारबाडोस में पुरुषों के क्लब मैच में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा. यह मुकाबला बारबाडोस क्रिकेट एसोसिएशन की एलीट डिवीजन लीग के तहत तीन दिवसीय फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें हेली मैथ्यूज ने ईएसए फील्ड पिकविक टीम की ओर से सिग्नियाग्लोब फाइनेंशियल बीसीए यूथ के खिलाफ मैदान में कदम रखा. पहली पारी में केवल दो रन बनाने के बाद हेली ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और 71 गेंदों में 60 रनों की अहम पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कुछ शानदार ड्राइव्स और कट शॉट्स लगाए, जिनकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में भी देखी जा सकती है. इतना ही नहीं, उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दूसरी पारी में एक विकेट झटका. हेली मैथ्यूज हाल ही में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स 2025 में वेस्टइंडीज के लिए खेलती नजर आई थीं और अब पुरुषों के मैच में उनके इस प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों को खासा प्रभावित किया है.
वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज ने खेला पुरुषों का क्लब मैच
— . (@cricketguy_1234) May 5, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

