क्रिकेट

Wasim Akram Caste Controversy: वसीम अकरम ने लाइव टेलीविज़न पर किया जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल, फैंस ने लिया आड़े हाथ, देखें विडियो

अकरम इस बात पर अपनी राय शेयर कर रहे थे कि वह गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों के कारण स्टेडियम से प्री-मैच शो लाइव करने के खिलाफ क्यों हैं. सूरज की चिलचिलाती गर्मी में वह पसीने से लथपथ कैसे दिखेंगे, इसका वर्णन करते हुए अकरम ने 'चमार' शब्द का इस्तेमाल किया. जिसके बाद कई लोगो ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

Wasim Akram Caste Controversy: वसीम अकरम ने लाइव टेलीविज़न पर किया जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल, फैंस ने लिया आड़े हाथ, देखें विडियो

Wasim Akram Cast Controversy: 23 अक्टूबर(सोमवार) को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के मैच 22 में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम की हार का विश्लेषण करते हुए विवाद में आ गए हैं. पाकिस्तान के एक समाचार चैनल पर बोलते हुए, अकरम ने पूरी टीम की फिटनेस की अत्यधिक आलोचना की और उनके भोजन विकल्पों के लिए उनकी आलोचना की. हालाँकि, बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम पर तीखा हमला करते हुए, महान तेज गेंदबाज ने जातिवादी गाली दी. ए स्पोर्ट्स पर शो 'द पवेलियन' के दौरान, अकरम इस बात पर अपनी राय शेयर कर रहे थे कि वह गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों के कारण स्टेडियम से प्री-मैच शो लाइव करने के खिलाफ क्यों हैं. सूरज की चिलचिलाती गर्मी में वह पसीने से लथपथ कैसे दिखेंगे, इसका वर्णन करते हुए अकरम ने 'चमार' शब्द का इस्तेमाल किया. जिसके बाद कई लोगो ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

विडियो देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).