Virat Kohli Has Wallpaper of Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के बड़े भक्त हैं विराट कोहली, अपने फोन में लगा रखा है उनका वॉलपेपर
विराट कोहली की नीम करौली बाबा पर बड़ी आस्था है और इसका सबूत है उनके मोबाइल फोन का वॉलपेपर. जी हां, विराट कोहली ने अपने मोबाइल फोन के वॉलपेपर में नीम करौली बाबा की तस्वीर लगा रखी है.
Virat Kohli Has Wallpaper of Neem Karoli Baba: कैंची धाम (Kainchi Dham) वाले बाबा देशभर में नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के नाम से विख्यात हैं. उत्तराखंड (Uttarakhand) में स्थित कैंची धाम में दर्शन के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) भी नीम करौली बाबा के बड़े भक्त हैं, इसलिए दर्शन के लिए वो इस धाम पर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ पहुंचते हैं. विराट कोहली की नीम करौली बाबा पर बड़ी आस्था है और इसका सबूत है उनके मोबाइल फोन का वॉलपेपर. जी हां, विराट कोहली ने अपने मोबाइल फोन के वॉलपेपर में नीम करौली बाबा की तस्वीर लगा रखी है. उनके मोबाइल फोन की जो झलक सामने आई है, उसमें वॉलपेपर पर नीम करौली बाबा की तस्वीर दिखाई दे रही है. यह भी पढ़ें: Virat Kohli On Rohit Sharma: वानखेड़े में विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा- रोहित शर्मा को 15 साल में पहली बार इतना भावुक होते हुए देखा
विराट कोहली के मोबाइल में नीम करौली बाबा की तस्वीर
Virat Kohli having wallpaper of Neem Karoli Baba on his phone. 🙌🙏#TeamIndiaVictoryParade #IndianCricketTeam pic.twitter.com/EethKkEy9M
— Ambuj Mishra (@Ambujmishra9090) July 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

