क्रिकेट

Vidya Balan On Rohit Sharma: अभिनेत्री विद्या बालन ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहीं यह बाद

पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के रिटारयमेंट की खबरें जोरों पर चल रहीं हैं. इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने रोहित शर्मा की जमकर सराहना की हैं.

Vidya Balan On Rohit Sharma: अभिनेत्री विद्या बालन ने रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहीं यह बाद
विद्या बालन और रोहित शर्मा (Photo Credits: Facebook)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, 5th Test Match Day 2: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला सिडनी (Sydney) के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी ली हैं. सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की कमान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 32 ओवर में छह विकेट खोकर 141 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ने 145 रनों की बढ़त बना ली हैं. बता दें कि पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के रिटारयमेंट की खबरें जोरों पर चल रहीं हैं. इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने रोहित शर्मा की जमकर सराहना की हैं. विद्या बालन ने ट्वीट कर कहा कि रोहित शर्मा, क्या सुपरस्टार हैं!! एक विराम लेने और अपनी सांस पकड़ने के लिए साहस की आवश्यकता होती है... आपके लिए और अधिक शक्ति... सम्मान.

विद्या बालन ने रोहित शर्मा की जमकर सराहना की:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).