VIDEO: वानखेड़े स्टेडियम में चोरी से घुसे ट्रेविस हेड! सचिन तेंदुलकर की मूर्ति को पहनाई हैदराबाद की जर्सी, Uber Ad का वीडियो वायरल
आरसीबी के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाद ट्रेविस हेड ने मुंबई के 'वानखेड़े स्टेडियम' पर एक नया वीडियो किया है. उन्होंने उबर बाइक-टैक्सी के विज्ञापन अभियान के हिस्से के रूप में सचिन तेंदुलकर की मूर्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनाई.
आरसीबी के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाद ट्रेविस हेड ने मुंबई के 'वानखेड़े स्टेडियम' पर एक नया वीडियो शेयर किया है. दरअसल, उन्होंने उबर बाइक-टैक्सी के विज्ञापन अभियान के हिस्से के रूप में सचिन तेंदुलकर की मूर्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनाई. जिसका वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन के वीडियो में हेड को अपने 'हैदराबादीज' के साथ 'वानखेड़े स्टेडियम' में घुसते देखा जा सकता है और सबसे पहले उन्होंने तेंदुलकर को सम्मान दिया और फिर अपनी उबर बाइक-टैक्सी पर भागने से पहले उन्होंने पूर्व मुंबई इंडियंस कप्तान की प्रतिमा पर हैदराबाद की जर्सी पहना दी. बता दें की उबर बाइक-टैक्सी को अपने पिछले विज्ञापन के दौरान आरसीबी को बदनाम करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस बीच यह विज्ञापन सामने आ गया है.
उबर बाइक-टैक्सी के विज्ञापन में ट्रेविस हेड ने सचिन की मूर्ति को पहनाई हैदराबाद की जर्सी
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)