क्रिकेट

VIDEO: वानखेड़े स्टेडियम में चोरी से घुसे ट्रेविस हेड! सचिन तेंदुलकर की मूर्ति को पहनाई हैदराबाद की जर्सी, Uber Ad का वीडियो वायरल

आरसीबी के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाद ट्रेविस हेड ने मुंबई के 'वानखेड़े स्टेडियम' पर एक नया वीडियो किया है. उन्होंने उबर बाइक-टैक्सी के विज्ञापन अभियान के हिस्से के रूप में सचिन तेंदुलकर की मूर्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनाई.

VIDEO: वानखेड़े स्टेडियम में चोरी से घुसे ट्रेविस हेड! सचिन तेंदुलकर की मूर्ति को पहनाई हैदराबाद की जर्सी, Uber Ad का वीडियो वायरल
हेड को अपने 'हैदराबादीज' के साथ (Photo: Instagram)

आरसीबी के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाद ट्रेविस हेड ने मुंबई के 'वानखेड़े स्टेडियम' पर एक नया वीडियो शेयर किया है.  दरअसल, उन्होंने उबर बाइक-टैक्सी के विज्ञापन अभियान के हिस्से के रूप में सचिन तेंदुलकर की मूर्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहनाई. जिसका वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन के वीडियो में हेड को अपने 'हैदराबादीज' के साथ 'वानखेड़े स्टेडियम' में घुसते देखा जा सकता है और सबसे पहले उन्होंने तेंदुलकर को सम्मान दिया और फिर अपनी उबर बाइक-टैक्सी पर भागने से पहले उन्होंने पूर्व मुंबई इंडियंस कप्तान की प्रतिमा पर हैदराबाद की जर्सी पहना दी. बता दें की उबर बाइक-टैक्सी को अपने पिछले विज्ञापन के दौरान आरसीबी को बदनाम करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस बीच यह विज्ञापन सामने आ गया है.

उबर बाइक-टैक्सी के विज्ञापन में ट्रेविस हेड ने सचिन की मूर्ति को पहनाई हैदराबाद की जर्सी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uber India (@uber_india)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).