क्रिकेट

Video- Shai Hope Scored 32 runs In A Over: CPL ने शाई होप न मचाया ग़दर, एक ओवर में जड़े 32 रन, टूर्नामेंट में लगाया दूसरा सबसे तेज शतक, देखें वीडियो

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप मौजूदा कैरेबियन प्रीमियर लीग में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में होप ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ अद्भुत शतक लगाया. उनके अद्भुत बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स मैच जीतने में कामयाब रही.

Video- Shai Hope Scored 32 runs In A Over: CPL ने शाई होप न मचाया ग़दर, एक ओवर में जड़े 32 रन, टूर्नामेंट में लगाया दूसरा सबसे तेज शतक, देखें वीडियो
Shai Hope Scored 32 runs (Photo Credit: CPL/X)

Video- Shai Hope Scored 32 runs In A Over: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शाई होप मौजूदा कैरेबियन प्रीमियर लीग में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में होप ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ अद्भुत शतक लगाया. उनके अद्भुत बल्लेबाजी प्रदर्शन के चलते गुयाना अमेज़ॅन वॉरियर्स मैच जीतने में कामयाब रही. बता दें की इस मैच में अमेजन वॉरियर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 226 रन बनाए. वॉरियर्स की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे शाई होप ने महज 44 गेंद में 106 रनों की पारी खेली. होप ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए. 227 रन के टारगेट का पीछा करते हुए रॉयल्स टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन ही बना सकी और 88 रन से मैच हार गई. इस दौरान शाई होप ने रहकीम कॉर्नवाल के एक ओवर में 32 रन जड़े. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है. नीचे आप देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).