Virat Kohli-Bairstow Video: बेयरस्टो से भिड़े विराट कोहली, इशारे में कहा- 'चुप रहकर करो बैटिंग'
कोहली ने बेयरस्टो को इशारों में मुंह बंद रखने के लिए कहा. बेयरस्टो विराट के आक्रामक अंदाज से नाराज दिखे.
Virat Kohli-Bairstow Tense Video: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो और विराट कोहली के बीच मैदान पर बहस हो गई. जिसके बाद अंपायर्स को बीच-बचाव करना पड़ा. कोहली ने बेयरस्टो को इशारों में मुंह बंद रखने के लिए कहा. बेयरस्टो विराट के आक्रामक अंदाज से नाराज दिखे.
यह वाकया 32वें ओवर में देखने को मिलाय मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे. शमी की गेंदों पर बेयरस्टो परेशानी में दिखाई दे रहे थे. कोहली ने स्लिप में खड़े थे. उन्होंने वहां से स्लेजिंग शुरू कर दी. इसपर जॉनी बेयरस्टो ने पलटवार किया तो विराट कोहली उनकी ओर बढ़ आए. इसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई. जब मोहम्मद शमी का ओवर खत्म हुआ तब ब्रेक के बीच विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो में बात हुई. दोनों हंसते हुए नज़र आए.
It's tense out there between Virat Kohli and Jonny Bairstow 😳#ENGvIND pic.twitter.com/3lIZjERvDW
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) July 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

