Sunil Narine Announces Retirement From International Cricket: सुनील नारायण ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 साल पहले खेला था आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
वेस्टइंडीज के स्टार स्पिनर सुनील नारायण ने 5 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया हैं. सुनील नारायण ने वेस्टइंडीज के लिए 65 वनडे, 51 टी20I और 6 टेस्ट मैच खेले और सभी प्रारूपों में कुल 165 विकेट लिए. 35 वर्षीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज के 2012 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे. सुनील नारायण ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास का एलान करते हुए लिखा, “मेरे सभी प्रशंसकों, साथियों और प्रियजनों के लिए: इंटरनेशनल क्रिकेट से मेरे संन्यास के संबंध में एक पत्र. सदैव आभारी” सुनील नारायण ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 4 साल पहले अगस्त 2019 में टी20I मैच के रुप में टीम इंडिया के खिलाफ खेला था.
Sunil Narine Announces Retirement From International Cricket, Pens Emotional Post#SunilNarine #Narine #WestIndies https://t.co/VSCapFmOiU
— LatestLY (@latestly) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

