क्रिकेट

Suitcase Wali Taxi, Yuzi Bhai Sexy: युजवेंद्र चहल ने लिया स्पेशल टैक्सी का मजा, अपने साथियों खिलाड़ियों को ऐसे मारी टक्कर (Watch Video)

आईपीएल के 16वें सीजन में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. अब राजस्थान रॉयल्स को अगला मैच अपने घर जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है. इस मैच के लिए टीम जयपुर पहुंच गई है और पहुंचने के बाद टीम के बेहतरीन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी स्पेशल टैक्सी की सवारी की है.

Suitcase Wali Taxi, Yuzi Bhai Sexy: युजवेंद्र चहल ने लिया स्पेशल टैक्सी का मजा, अपने साथियों खिलाड़ियों को ऐसे मारी टक्कर (Watch Video)
युजवेंद्र चहल (Photo Credits: Rajasthan Royals/Twitter)

आईपीएल के 16वें सीजन में संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. अब राजस्थान रॉयल्स को अगला मैच अपने घर जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है. इस मैच के लिए टीम जयपुर पहुंच गई है और पहुंचने के बाद टीम के बेहतरीन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी स्पेशल टैक्सी की सवारी की है. जैसे ही राजस्थान रॉयल्स प्लेन से उतर रही थी वैसे ही युजवेंद्र चहल एक खास टैक्सी पर सवार हो गए.

दरअसल, उनकी टीम के साथी जो रूट अपना सूटकेस लेकर उतर रहे थे. यहां युजवेंद्र चहल को थोड़ी मस्ती सूझी और वह उनके सूटकेस पर बैठ गए. इसके बाद जो रूट अपने सूटकेस को संभाल रहे थे. रास्ता पूरा ढलान भरा था तो सूटकेस को संभालना थोड़ा मुश्किल हो रहा था. युजवेंद्र चहल फुल मस्ती के मूड में थे और जो रूट उनकी इस हरकत को देखकर मजे ले रहे थे.

युजवेंद्र चहल मस्ती में सूटकेस वाली टैक्सी की सवारी कर रहे थे लेकिन इस बीच अचानक से रास्ते में राजस्थान की टीम को दो सदस्य आ गए और चहल की टैक्सी से टकरा गए. राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. बता दें कि राजस्थान की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर मौजूद है. इस टीम के 12 मैचों में 12 अंक हैं. टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी के दोनों मैच जीतने जरूरी हैं नहीं तो उसका लगातार दूसरी बार प्लेऑफ खेलने का मामला फंस सकता है.

Suitcase wali taxi, Yuzi bhai sexy! 😍😂 pic.twitter.com/zJsVhHBBfV

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).