क्रिकेट

Happy Birthday Steve Smith: 35 साल के हुए स्टीव स्मिथ, स्टार बल्लेबाज को फैंस ने दी बधाई

Happy Birthday Steve Smith: 35 साल के हुए स्टीव स्मिथ, स्टार बल्लेबाज को फैंस ने दी बधाई
Steve Smith (Photo Credit: X)

Happy Birthday Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव स्मिथ आज यानि की 2 जून को 35 साल के हो गए हैं. स्मिथ अपनी पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में खुद को स्थापित किया है. स्मिथ ने अक्सर अपनी टीम के लिए कठिन परिस्थितियों की है और अपनी टीम को मुश्किलों से उबारा है. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 109 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें 56. 97 की औसत से 9685 रन बनाए हैं. इस दौरान स्मिथ ने 32 शतक, 41 अर्धशतक और 4 दोहरे शतक जड़े हैं. वहीं वनड़े में स्टीव स्मिथ ने 158 मैचों में 43.92 की औसत से 5446 रन बनाए हैं. इस दौरान स्मिथ के बल्ले से 12 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं. टी20 करियर की बात करे तो स्मिथ ने 67 मैचों में 24.86 की औसत से 1094 रन बनाए हैं. इस बीच स्मिथ के 35वें जन्मदिन पर हमवतन सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने उन्हें बधाई दी है. इसके अलावा फैंस ने भी स्टीव स्मिथ ने बधाई दी है. नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).