SRH vs RR, IPL 2024 50th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और नितीश रेड्डी ने खेली बेहतरीन अर्धशतकीय पारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. इस सीजन में राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 मैच में से 8 मैच जीतकर पहले स्थान पर है.
SRH vs RR, IPL 2024 50th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. इस सीजन में राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 मैच में से 8 मैच जीतकर पहले स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स के फिलहाल 16 अंक हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेहतर प्रदर्शन के बाद पिछले कुछ मुकाबलों से भटकी नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में 9 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्टार बल्लेबाज नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. राजस्थान रॉयल्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 202 रन बनाने हैं.
SRH 201/3 after 20 overs.#SRHvsRR #SRHvRR #RRvsSRH #RRVSRH #IPL2024 #IPLUpdate #IPLOnStar #SanjuSamson #chahal #T20WorldCup24 #T20WC2024 #T20 #nitishreddy #nitishkumarreddy #klassen #SRH pic.twitter.com/GxUYhYq8T6
— Cricflip (@cric_flip) May 2, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

