क्रिकेट

SRH vs RR, IPL 2024 50th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमों, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. इस सीजन में राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 मैच में से 8 मैच जीतकर पहले स्थान पर है.

SRH vs RR, IPL 2024 50th Match Live Score Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमों, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: Twitter)

SRH vs RR, IPL 2024 50th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. इस सीजन में राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 मैच में से 8 मैच जीतकर पहले स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स के फिलहाल 16 अंक हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेहतर प्रदर्शन के बाद पिछले कुछ मुकाबलों से भटकी नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में 9 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).