क्रिकेट

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद प्रशंसक को एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड में रोते हुए देखा गया, तस्वीर हुई वायरल

क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद से 36 रन से हारकर राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 से बाहर होना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने 175/9 रन बनाए. जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट खोकर 139 रन गई बना सकी.

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद प्रशंसक को एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड में रोते हुए देखा गया, तस्वीर हुई वायरल
RR Fans Crying (Photo Credit: X)

क्वालीफायर 2 में सनराइजर्स हैदराबाद से 36 रन से हारकर राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 से बाहर होना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी SRH ने 175/9 रन बनाए. जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट खोकर 139 रन गई बना सकी. लक्ष्य पीछा करते हुए आरआर ने अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया. इसके बाद मिडिल ओवर में शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने कसी हुई गेंदबाजी की. जिसे चलते राजस्थान के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए. ध्रुव जुरेल ने 56(35) रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वह अपनी टीम को मैच नहीं जीता पाए. इस बीच आरआर की हार के बाद, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड में एक युवा फैनगर्ल को रोते हुए देखा गया. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).