SRH vs RCB, IPL 2023 Match 65 Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस हुए आउट
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 65वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 65वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. हालांकि यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए महज एक औपचारिकता मात्र है. आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं. ओवरऑल हेड टू हेड में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भारी है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 104 रनों की आतिशी पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 187 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को दूसरा बड़ा झटका हैं. सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का स्कोर 177/2.
Match 65. WICKET! 18.2: Faf Du Plessis 71(47) ct Rahul Tripathi b T Natarajan, Royal Challengers Bangalore 177/2 https://t.co/xdReDEWVDX #TATAIPL #SRHvRCB #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

