क्रिकेट

SRH vs RCB, IPL 2023 Match 65 Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से दी पटखनी, प्लेऑफ की रेस में अभी भी बरकरार

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 104 रनों की आतिशी पारी खेली.

SRH vs RCB, IPL 2023 Match 65 Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से दी पटखनी, प्लेऑफ की रेस में अभी भी बरकरार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 65वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 186 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 104 रनों की आतिशी पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट लिए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).