SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 166 रनों का लक्ष्य, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी ने खेली शानदार पारी
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 57वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं.
SRH vs LSG, IPL 2024 57th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 57वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की पहली भिड़त हैं. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच से ही दोनों में से किसी एक के प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ हो सकता है. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरूरी है. प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों करीब करीब बराबरी पर खड़ी हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को 6 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के पास 12 अंक हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. उधर बात अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की करें तो लखनऊ ने भी 11 मैचों में से 6 जीते और 5 हारे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी 12 अंक हैं. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं.
पहली पारी का अपडेट :
➡️आयुष बदोनी ने जड़ा शानदार पचासा
➡️10वें ओवर में सिर्फ़ 58 के स्कोर पर थी #LSG
➡️ भुवनेश्वर कुमार ने लिए दो विकेट
➡️ पूरन और आयुष के बीच 99 रनों की साझेदारी
➡️#SRH के सामने 166 रनों का लक्ष्य
लाइव - https://t.co/BNsgRepCuR । #SRHvLSG । #IPL2024 pic.twitter.com/TCP2jvk874
— ESPNcricinfo हिंदी (@CricinfoHindi) May 8, 2024
Innings Break!
A crucial 5️⃣th wicket partnership help #LSG set a target of 1️⃣6️⃣6️⃣ 🎯
Will it be enough for the home side? 🤔
An important second innings next ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/46Rn0QwHfi#TATAIPL | #SRHvLSG pic.twitter.com/z6ItYC48pd
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

