क्रिकेट

SRH Beat CSK, IPL 2024 18th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने बरपाया कहर

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली.

SRH Beat CSK, IPL 2024 18th Match Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से रौंदा, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने बरपाया कहर
एडेन मार्कराम (Photo Credits: Twitter)

SRH Beat CSK, IPL 2024 18th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 18वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्टार बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की तूफानी पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मोइन अली ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).