SL-W vs BAN-W, Asia Cup 2024 4th Match Live Score Update: बांग्लादेश ने श्रीलंका को दिया 112 रनों का टारगेट, कप्तान निगार सुल्ताना ने खेली शानदार पारी
महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का चौथा मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
SL-W vs BAN-W, Asia Cup 2024 4th Match: महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का चौथा मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अबतक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने नौ मुकाबलों जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश की टीम पांच बार जीतने में सफल रही हैं. इस बीच बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 111 रन बनाई. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और इनोशी प्रियदर्शनी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट ली. श्रीलंका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 112 रन बनाने हैं.
#WomensAsiaCup2024 4th Match
BANW 111/8 (20)
Nigar Sultana - 48(59) | Shorna Akter - 25(14) pic.twitter.com/6CZOtcUOSz
— 11CricketNews (@11cricketnews) July 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

