SL Beat IND, 3rd ODI 2024 Live Score Update: श्रीलंका ने टीम इंडिया को 110 रनों से दी करारी शिकस्त, 2-0 से सीरीज पर किया कब्जा
इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 248 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 रनों की शानदार पारी खेली.
SL Beat IND, 3rd ODI 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 110 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर पहला वनडे मैच ड्रा हुआ था. जबकि दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 32 रनों से हराया .था. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 248 रन बनाई. श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 96 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से रियान पराग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की पूरी टीम 26.1 ओवर में महज 138 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से डुनिथ वेलालेज ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके.
3RD ODI. Sri Lanka Won by 110 Run(s) https://t.co/Lu9YkAmnek #SLvIND #3rdODI
— BCCI (@BCCI) August 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2024 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

