क्रिकेट

SL Beat BAN, Asia Cup 2023 Live Score: श्रीलंका की जीत का सिलसिला कायम, हार के साथ बांग्लादेश हुई एशिया कप से बाहर

एशिया कप 2023 के सुपर फोर का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मुकाबले का आयोजन कोलंबो में हुआ. इस मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराकर अपने जीत का सिलसिला जारी रखा हैं. इसी के साथ बांग्लादेश एशिया कप से बाहर हो गई हैं.

SL Beat BAN, Asia Cup 2023 Live Score: श्रीलंका की जीत का सिलसिला कायम, हार के साथ बांग्लादेश हुई एशिया कप से बाहर
श्रीलंका (Photo Credits: Twitter)

एशिया कप 2023 के सुपर फोर का दूसरा मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मुकाबले का आयोजन कोलंबो में हुआ. इस मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 21 रनों से हराकर अपने जीत का सिलसिला जारी रखा हैं. इसी के साथ बांग्लादेश एशिया कप से बाहर हो गई हैं. इससे पहले बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस गवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 257 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से सदीरा समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 93 रनों की पारी खेली. उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद और हसन महमूद ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 48.1 ओवर में 236 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की तरफ से तौहीद हृदयोय ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना, दासुन शनाका और मैथीशा पथिरानाको ने तीन-तीन विकेट झटके. सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).