Sam Curran Half Century: सैम करन ने खेली कप्तानी पारी, जड़ा शानदार अर्धशतक; पंजाब किंग्स की टीम जीत के करीब
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में लगभग क्वॉलिफाई कर चुकी है.
RR vs PBKS, IPL 2024 65th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 65वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में लगभग क्वॉलिफाई कर चुकी है. इस मैदान पर ये इस सीजन का पहला मैच हैं. राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है. राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 144 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल, सैम करन और राहुल चहर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. पंजाब किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 145 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान सैम करन ने महज 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 123/5.
Captain Curran leading from the front 💪
2️⃣nd IPL FIFTY this season for him as #PBKS need 22 off 15
Can he guide them home? 🤔
Follow the Match ▶️ https://t.co/IKSsmcpSsa#TATAIPL | #RRvPBKS pic.twitter.com/QoMTGt1Hw2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

