Global E-Cricket Premier League 2025: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बनीं ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग में मुंबई ग्रिज़लीज़ की मालकिन, पोस्ट कर जानकरी देते हुए कहीं बड़ी बात

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 में ‘मुंबई ग्रिज़लीज़’ टीम की मालकिन बनने की घोषणा की है. सारा ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए साझा की, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शामिल की है, जिसमें वह अपने माता-पिता सचिन और अंजलि तेंदुलकर तथा भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दिखाई दे रही हैं.

Global E-Cricket Premier League 2025: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 में ‘मुंबई ग्रिज़लीज़’ टीम की मालकिन बनने की घोषणा की है. सारा ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए साझा की, जिसमें उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर भी शामिल की है, जिसमें वह अपने माता-पिता सचिन और अंजलि तेंदुलकर तथा भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दिखाई दे रही हैं. इस भावुक पोस्ट में सारा ने लिखा, "क्रिकेट हमारे घर में सिर्फ़ एक खेल नहीं रहा, बल्कि एक जीवनशैली रहा है. सालों से मैंने इस खेल के प्रति अपने प्यार को चुपचाप महसूस किया है… और आज, मैं बेहद गर्व और उत्साह के साथ यह घोषणा कर रही हूं कि मैं मुंबई ग्रिज़लीज़ के साथ एक मालिक के रूप में जुड़ रही हूं. यह एक नया रोल है, एक नया अध्याय है, लेकिन क्रिकेट के लिए वही पुराना प्यार है। आइए इस सफर को अविस्मरणीय बनाएं." सारा के इस इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें मुंबई ग्रिज़लीज़ की जर्सी पहने भी देखा जा सकता है. ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 एक छह टीमों की ई-क्रिकेट प्रतियोगिता है, जो 27 अप्रैल से 2 मई के बीच आयोजित की जाएगी.

सारा तेंदुलकर बनीं ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग में मुंबई ग्रिज़लीज़ की मालकिन

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\