क्रिकेट

Sachin Meets Tendulkar: गाड़ी रोककर सचिन तेंदुलकर ने अपने फैन को दिया सरप्राइज, लिखा दिल छूने वाला संदेश

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिलने का सपना हर फैन का रहता है. क्रिकेट से प्यार करने वाला फैन सचिन तेंदुलकर से मिलने की चाहत जरूर पालता है. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला. दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं.

Sachin Meets Tendulkar: गाड़ी रोककर सचिन तेंदुलकर ने अपने फैन को दिया सरप्राइज, लिखा दिल छूने वाला संदेश
सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Twitter)

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिलने का सपना हर फैन का रहता है. क्रिकेट से प्यार करने वाला फैन सचिन तेंदुलकर से मिलने की चाहत जरूर पालता है. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला. दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं. इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपनी गाड़ी से कही जा रहे हैं. तभी रास्ते में उनकी नजर एक फैन पर पड़ी जो मुंबई इंडियंस की जर्सी पहना हुआ था और जर्सी के पीछे तेंदुलकर लिखा हुआ था. सचिन ने फौरन गाड़ी रुकवाई और फैन से बात करने लगे. इतना बड़ा सरप्राइज देखकर फैन भी हैरान हो गया और वो भावुक हो गया. सचिन तेंदुलकर ने कैप्शन में लिखा कि जब मैं अपने ऊपर इतना प्यार बरसता देखता हूं तो मेरा दिल खुशी से भर जाता है. यह लोगों का प्यार है जो अप्रत्याशित कोनों से आता रहता है जो जीवन को इतना खास बनाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा हैं. ये वीडियो वायरल हो गया हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).