SA-W Beat IND-W, 1st T20I Live Score Update: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 12 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 189 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा 81 रनों की आतिशी पारी खेली.
SA-W Beat IND-W, 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 12 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस बीच टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 189 रन बनाई. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स ने सबसे ज्यादा रनों की आतिशी पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से राधा यादव और पूजा वस्त्राकर ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में चार विकेट खोकर महज 177 रन ही बना सकीं. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 53 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका, नादिन डी क्लर्क, नॉनकुलुलेको म्लाबा और क्लो ट्रायॉन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम की. सीरीज का दूसरा मुकाबला सात जुलाई को शाम सात बजे से चेन्नई में खेला जाएगा.
1ST WT20I. South Africa (Women) Won by 12 Run(s) https://t.co/CCAaD4zthw #INDvSA @IDFCFIRSTBank
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

