क्रिकेट

SA Beat IND, 2nd T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 19.3 ओवरों में सात विकेट खोकर 180 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली.

SA Beat IND, 2nd T20I Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
साउथ अफ्रीका (Photo Credits: ICC/Twitter)

IND vs SA 2nd T20I Match: टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला गया. यह मुकाबला गकेबेरहा शहर के सेंट जॉर्ज पॉर्क (St. George's Pork) में खेला गया. रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 19.3 ओवरों में सात विकेट खोकर 180 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 68 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 13.5 महज ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज रीज़ा हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).